Trending News

हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए

दिसंबर 2025 से शुरु होगी सहकार टैक्सी सेवा: अमित शाह

यह परियोजना नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NCDC) द्वारा प्रोत्साहित की जा रही है, जिसमें इफको, नाफेड, अमूल, कृभको, एनडीडीबी, एनसीईएल और नाबार्ड जैसी सात प्रमुख सहकारी संस्थाएं भागीदार हैं।

Published: 13:25pm, 24 Jul 2025

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि आगामी सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा, जिसे शुरूआती दिनों में सहकार टैक्सी के रूप में जाना जाता था, को आधिकारिक तौर पर “भारत टैक्सी” नाम दिया गया है और। इस सहकार टैक्सी को दिसंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

यह परियोजना नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NCDC) द्वारा प्रोत्साहित की जा रही है, जिसमें इफको, नाफेड, अमूल, कृभको, एनडीडीबी, एनसीईएल और नाबार्ड जैसी सात प्रमुख सहकारी संस्थाएं भागीदार हैं।

खास बात यह है कि इस सेवा में न तो कंपनियां मनमाना मुनाफा कमाएंगी और न ही यात्रियों को महंगे किराए देने होंगे। सहकार टैक्सी में ड्राइवर और यात्रियों दोनों के लिए तय किराया होगा और इससे प्राप्त मुनाफा ड्राइवरों के बीच बांटा जाएगा।

यह योजना मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव एक्ट के तहत रजिस्टर्ड की गई है ताकि इसका संचालन कई राज्यों में किया जा सके। शुरुआत में लगभग 400 टैक्सी ड्राइवर इससे जुड़ेंगे, और छह महीने की सेवा के बाद उन्हें सहकारी संस्था का सदस्य बनने का अवसर मिलेगा। सदस्यता के लिए वे 100 रुपये मूल्य के 5 शेयर खरीद सकेंगे।

सहकार टैक्सी प्रोजेक्‍ट को बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम के तहत रजिस्‍टर्ड किया गया है। इसकी अथॉराइज्‍ड कैपिटल 300 करोड़ रुपये रखी गई है, जिसमें शुरुआत 80 करोड़ रुपये की राशि आठ प्रमुख सहकारी संस्थाओं से जुटाई गई है. इनमें NCDC, अमूल (AMUL), नाफेड, नाबार्ड, इफको, कृभको, NDDB और राष्‍ट्रीय सहकारी निर्यात संस्था शामिल हैं। सभी ने मिलकर प्रति संस्था 10-10 करोड़ रुपये का योगदान देने का वादा किया है।

सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, भारत टैक्सी के दिसंबर 2025 में सड़कों पर अपनी रफ्तार पकडेगी।

 

Diksha