Trending News

हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए

PM Kisan: 19वीं किस्त की आ गई तारीख, इस दिन 9.8 करोड़ किसानों के खाते में धन ट्रांसफर करेंगे पीएम मोदी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान की 19वीं किस्त की राशि भागलपुर (बिहार) में आयोजित वृहद कार्यक्रम- किसान सम्मान समारोह के मंच से ट्रांसफर करेंगे। 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। 

Published: 16:24pm, 21 Feb 2025

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए गुड न्यूज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को 9.8 करोड़ किसानों के खाते में 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी।

शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान की 19वीं किस्त की राशि भागलपुर (बिहार) में आयोजित वृहद कार्यक्रम- किसान सम्मान समारोह के मंच से ट्रांसफर करेंगे। पीएम किसान की 18वीं किस्त के रूप में किसानों के खातों में 20,665 करोड़ रुपये दिए गए थे। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत तीन समान किस्तों में सालाना 6,000 रुपये पंजीकृत और पात्र किसानों को दिए जाते हैं। योजना शुरू होने के बाद से अभी तक लगभग 3.46 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाले गए हैं। 19वीं किस्त जारी होते ही यह राशि कुल 3.68 लाख करोड़ रुपये हो जाएंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि भागलपुर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित मंत्रीगण भाग लेंगे। इसका आयोजन केवल बिहार में नहीं होगा, बल्कि इसका देशभर में हर स्तर पर आयोजन हो रहा है। ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर राज्य सरकारें आयोजन करेगी। 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) में भी इसका आयोजन होगा। लगभग ढाई करोड़ किसान इस कार्यक्रम से भौतिक और वर्चुअली जुड़ेंगे।

शिवराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के अतिरिक्त भागलपुर में कुछ और कार्यक्रम संपन्न होगा। बिहार के बरौनी में बरौनी डेयरी द्वारा एक दुग्ध उत्पाद संयंत्र प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी दूध प्रसंस्करण क्षमता लगभग 2 लाख लीटर है। ये पशुपालन व डेयरी विभाग का कार्यक्रम है। मोतीहारी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके अतिरिक्त, 36.45 किलोमीटर की एक रेल लाइन जिसकी लागत 526 करोड़ रुपये है और एक रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन पीएम करेंगे।

YuvaSahakar Team