Trending News

हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए

सहकारी समितियों के बोर्ड में SC और ST के लिए एक-एक सीट आरक्षित: अमित शाह

उन्होंने बताया कि “महिलाओं, SC और ST की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने बहु-राज्य सहकारी समितियां (संशोधन) अधिनियम, 2023 और उसके तहत बने नियमों में दो सीटें महिलाओं और एक सीट SC/ST के लिए आरक्षित की हैं।”

Published: 12:35pm, 21 Aug 2025

केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में जानकारी दी कि बहु-राज्य सहकारी समितियों (Multi-State Cooperative Societies) के बोर्ड में दो सीटें महिलाओं के लिए और एक सीट अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित की गई हैं।

अमित शाह से नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार से सहकारिता क्षेत्र में SC/ST की भागीदारी बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी थी।

लिखित जवाब में शाह ने कहा कि सरकार ने प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) के लिए भी मॉडल उपनियम (Model Bye-laws) तैयार कर सभी राज्यों को भेजे हैं, जिनमें महिलाओं और SC/ST को उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि “महिलाओं, SC और ST की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने बहु-राज्य सहकारी समितियां (संशोधन) अधिनियम, 2023 और उसके तहत बने नियमों में दो सीटें महिलाओं और एक सीट SC/ST के लिए आरक्षित की हैं।”

इसके अलावा सहकारिता मंत्रालय PACS के लिए समावेशी उपनियम राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को भेज चुका है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं और SC/ST समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

राहुल गांधी ने यह भी सवाल किया था कि क्या सहकारिता मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं में, खासकर एथनॉल संयंत्र स्थापित करने हेतु वित्तीय सहायता में, SC/ST उप-योजना के तहत अनिवार्य आवंटन से छूट दी गई है।

जवाब में मंत्रालय ने कहा कि वह कई योजनाएं चला रहा है, जिनमें PACS का कंप्यूटरीकरण, सहकारी चीनी मिलों को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को अनुदान और सहकारी समितियों के लिए आईटी हस्तक्षेप शामिल हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया कि ये सभी योजनाएं सहकारी समितियों के किसान सदस्यों को लाभ पहुंचा रही हैं, जिनमें SC/ST किसान भी शामिल हैं। योजनाओं की प्रकृति को देखते हुए इसमें अनिवार्य आवंटन से छूट दी गई है।

Diksha