Trending News

हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: MBBS-BDS इंटर्न का स्टाइपेंड 25,000 रुपये, 25 लाख टैबलेट भी मिलेंगे

यह योगी सरकार के कार्यकाल में दूसरी बार स्टाइपेंड बढ़ाया गया है, इससे पहले वर्ष 2021 में स्टाइपेंड 7,500 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये किया गया था

Published: 11:43am, 26 Aug 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों और मेडिकल विश्वविद्यालयों में MBBS और BDS इंटर्न का मासिक स्टाइपेंड 12,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

यह योगी सरकार के कार्यकाल में दूसरी बार स्टाइपेंड बढ़ाया गया है। इससे पहले वर्ष 2021 में स्टाइपेंड 7,500 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये किया गया था।

किन छात्रों को मिलेगा लाभ?

नई स्टाइपेंड दर उन छात्रों पर लागू होगी जिन्होंने MBBS या BDS की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है और सरकारी मेडिकल संस्थानों में अपनी अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप कर रहे हैं। इंटर्न अस्पतालों के वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी सेवाओं और नाइट ड्यूटी में डॉक्टरों के साथ मरीजों की देखभाल में सहयोग करते हैं।

इंटर्न के प्रदर्शन के बाद लिया गया फैसला

यह निर्णय हाल ही में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हुए इंटर्न के प्रदर्शन के बाद आया है। 22 अगस्त को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ सहित कई संस्थानों के इंटर्न ने विरोध प्रदर्शन किया था।

कैबिनेट का दूसरा बड़ा फैसला: 25 लाख टैबलेट

कैबिनेट ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट खरीदने को भी मंजूरी दी है। ये टैबलेट स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास और आईटीआई के पात्र छात्रों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।

सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना में 2,374.60 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। टैबलेट के माध्यम से छात्रों को डिजिटल पढ़ाई, ऑनलाइन कोर्स, सरकारी योजनाओं और रोजगार संबंधी सेवाओं तक आसान पहुंच मिलेगी।

YuvaSahakar Desk