Trending News

हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए

समावेशी विकास का एजेंट बनेंगी कोऑपरेटिव सोसायटीः चंद्रपाल यादव

कृभको के चेयरमैन और ICA-AP के अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा है कि ‘सहकारिताएं एक बेहतर विश्व का निर्माण करती हैं’ के थीम के साथ इस वर्ष को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

Published: 15:58pm, 20 Feb 2025

फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव कृभको के चेयरमैन और अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन-एशिया प्रशांत क्षेत्र (आईसीए-एपी) के अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 सहकारी समितियों को समावेशी विकास के एजेंट के रूप में स्थापित करेगा। ‘सहकारिताएं एक बेहतर विश्व का निर्माण करती हैं’ के थीम के साथ इस वर्ष को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

दुनियाभर में सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है। इसका औपचारिक उद्घाटन नवंबर 2024 में नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (आईसीए) के वैश्विक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसी सिलसिले में 19 फरवरी को टोक्यो में एशिया-प्रशांत और जापान के लिए अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 किक-ऑफ बैठक आयोजित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष सहकारी समितियों को समावेशी विकास के एजेंट के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने हर देश के सभी शीर्ष सहकारी संगठनों से अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के लिए समन्वय समिति बनाने और इसके लिए सरकारों के साथ समन्वय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सहकारी महासंघों के प्रतिनिधियों की एक समन्वय समिति पहले ही बनाई जा चुकी है ताकि सभी सहकारी संगठन इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल हों।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष को शानदार तरीके से मनाने के लिए केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने सालभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का एक कैलेंडर तैयार किया है। इसका उद्घाटन हाल ही में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया है। इसका उद्देश्य सहकारी क्षेत्र का विस्तार करना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और समावेशिता को बढ़ाना है।

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के माध्यम से भारत में सहकारिता का विकास करने के लिए विभिन्न पहल किए जा रहे हैं-

  1. सहकारी समितियों के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान
  2. युवा जागरुकता अभियान और निबंध प्रतियोगिताएं
  3. अंतरराष्ट्रीय भागीदारी के लिए सोशल मीडिया अभियान
  4. नुक्कड़ नाटकों के द्वारा समुदायों में जागरुकता बढ़ाना
  5. वैश्विक सहकारी प्रभाव को प्रदर्शित करने वाली फोटो प्रदर्शनी
  6. कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण पर सहकारी सम्मेलन
  7. स्थानीय समाजों को मजबूत करने के लिए PACS सदस्यता कार्यशालाएं
  8. सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी, सेमिनार और कार्यशालाएं
  9. सहकारी उपलब्धियों को उजागर करने वाली सफलता की कहानी प्रकाशित करना
  10. सहकारी समितियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य पहलों को बढ़ावा देने वाले स्वास्थ्य शिविर

YuvaSahakar Team