Trending News

हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए

सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रुप में शपथ ली

शपथ से पहले राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा।

Published: 14:33pm, 12 Sep 2025

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंद्रपुरम पोन्नुसामी (सीपी) राधाकृष्णन को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। उनका कार्यकाल 11 सितंबर 2030 तक रहेगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई मुख्यमंत्री और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी व वेंकैया नायडू उपस्थित रहे। 53 दिन बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए।

एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन ने 9 सितंबर को विपक्षी प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया। 781 में से 767 सांसदों ने वोट डाले, जिनमें 752 वैध थे। उन्हें एनडीए के साथ YSRCP का समर्थन मिला और उम्मीद से 14 वोट अधिक मिले, जिससे क्रॉस-वोटिंग की अटकलें बढ़ीं। मतदान में बीजेडी, बीआरएस, अकाली दल और एक निर्दलीय सांसद समेत 13 सांसदों ने हिस्सा नहीं लिया।

शपथ से पहले राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा।

राधाकृष्णन 16 साल की उम्र से आरएसएस से जुड़े हैं। वे दो बार कोयम्बटूर से भाजपा सांसद चुने गए, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहे और 19,000 किमी लंबी रथयात्रा निकाली। 2020–22 में भाजपा के केरल प्रभारी रहे। उन्होंने 2004 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व किया और ताइवान गए पहले संसदीय दल का हिस्सा बने। 2016 में उन्हें कॉयर बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया, जहां उनके कार्यकाल में कॉयर निर्यात 2,500 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंचा।

शपथ के बाद उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन राज्यसभा नेताओं के साथ दोपहर 12:30 बजे बैठक करेंगे।

 

Diksha