Trending News

हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए

पारादीप में इफको के प्लांट का कल उद्घाटन करेंगे अमित शाह

ओडिशा में सहकारिता एवं डेयरी से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भी करेंगे शुभारंभ करेंगे, 1159.03 करोड़ रुपये की लागत वाली 69 परियोजनाओं का उद्घाटन और 2116.06 करोड़ रुपये की लागत वाली 130 परियोजनाओं का होगा शिलान्यास।

Published: 17:51pm, 05 Mar 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को ओडिशा के दौरे के दौरान पारादीप में इफको द्वारा स्थापित सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट (SAP-III) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। अपने ओडिशा दौरे में वह सहकारिता, डेयरी विकास और गृह मंत्रालय से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शुभारंभ करेंगे।

पारादीप में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह इफको के पारादीप संयंत्र में स्थापित सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट (SAP-III) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके पश्चात शाह भुवनेश्वर स्थित आईडीसीओ प्रदर्शनी मैदान, यूनिट-III में सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ करेंगे। इनमें राज्य सहकारिता नीति का विमोचन, त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के स्कूल की स्थापना के लिए समझौता-ज्ञापन, बदाम्बा शुगर उद्योग के पुनर्जीवन के लिए समझौता-ज्ञापन, तथा PACS/LAMPS द्वारा संचालित 1567 कॉमन सर्विस सेंटरों का समर्पण शामिल है।

इसके अतिरिक्त 141 PACS के लिए आवश्यकता-आधारित अवसंरचना का वर्चुअल उद्घाटन, आरसीएस कार्यालय पोर्टल का शुभारंभ, राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक लिमिटेड के डायरेक्ट-टू-कंज़्यूमर (D2C) पोर्टल का डिजिटल लॉन्च तथा राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड द्वारा विकसित “Coop Marque” और “Savidya” एआई-सक्षम बहुभाषी डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का शुभारंभ भी किया जाएगा।

डेयरी क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में ओएमफेड से संबंधित पहलों की प्रस्तुति दी जाएगी तथा दो दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को पंजीकरण प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री कामधेनु योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अनुदान जारी किया जाएगा तथा प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र के उन्नयन के लिए एनडीडीबी के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित परियोजनाओं पर वीडियो प्रस्तुति दी जाएगी तथा कुल 1159.03 करोड़ रुपये की लागत वाली 69 परियोजनाओं का उद्घाटन और 2116.06 करोड़ रुपये की लागत वाली 130 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा।

YuvaSahakar Team